12वीं के हिंदी विषय के पेपर के साथ परीक्षा शुरू
Feb 06 2024
ग्वालियर। अरे यार याद तो पूरा किया है, लेकिन अब पेपर के सही जाने पर ही चैन मिलेगा, यह बात परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे, लेकिन परीक्षा केन्द्र से निकलते समय किसी का चेहरा खिला तो किसी का संशय में नजर आया।
कक्षा 12 वीं के हिंदी विषय का पेपर मंगलवार सुबह शुरु हुआ, जिसको लेकर परीक्षा केन्द्रों के बाहर परीक्षार्थी बड़ी संख्या में सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए, जहां पर पहुंचकर उन्होंने अपने रोल नंबर आदि की जानकारी एकत्रित कर परीक्षा केन्द्र के खुलते ही उसमें प्रवेश किया।
इस बार परीक्षा केन्द्रों पर बेहद सघन जांच की जा रही है, जिसमें किसी भी अवंाछित वस्तु को जांचने का काम जारी है, हालांकि परीक्षार्थी ही अपने साथ अवांछित वस्तु नहीं ले जा रहे हैं।
12वीं के हिंदी पेपर में कुछ छात्र अनुपस्थित रहे हैं, जिनकी संख्या जानने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं जिला शिक्षा विभाग में पता करने की कोशिश की जा रही थी, जिसमें सुबह 11 बजे तक लगभग 150 छात्रों की अनुपस्थिति बताई जा रही थी। वहीं अवांछित गतिविधि में किसी छात्र के पकड़े जाने की खबर नहीं मिली है।
जिले में 12 वीं की परीक्षा 92 परीक्षा केन्द्रों पर 22 हजार 559 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं, परीक्षा केन्द्रों में विकासखंड भितरवार में 10, डबरा में 14, घाटीगांव में 6, मुरार ग्रामीण में 5 व महानगर में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
परीक्षाओं में गड़बड़ी होने से रोकने के लिए जिले भर में 27 दल निरीक्षण कर रहे हैं, जिनका परीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं, जिससे नकल आदि को रोका जा सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









