शिवा रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 403 में आग लगी, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फ्लैट में फसी बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर आग बुझाई
Feb 06 2024
ग्वालियर। मंगलवार की सुबह एक मल्टी के फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग में फ्लैट में रखा गृहस्ती सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फ्लैट में आग लगने की सूचना मल्टी में रहने वाले अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड दमकल की गाडिय़ां मौके पर जा पहुंची जहां पानी की बौछार कर 2 घंटे की मशक्कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
लेकिन इससे पहले फ्लैट में फांसी एक बुजुर्ग को भी दमकल कर्मियों ने समय रहते फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फ्लैट में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित जीवाजीगंज पीजीवी कॉलेज के पास बनी शिवा रेसिडेंसी की चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 403 में मंगलवार को भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में फ्लैट में लगी आग में विशाल रूप ले लिया और फ्लैट में रखा गृहस्ती का सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। फ्लैट में आग लगने की जानकारी लगते ही मल्टी में रहने वाले अन्य लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए।
वही फ्लैट में लगी आग की सूचना स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड दमकल पांच गाडिय़ों के साथ मौके पर जा पहुंचा और पानी की बौछार कर बड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया।
उसी दौरान दमकल कर्मियों ने फ्लैट में फांसी एक 70 वर्षीय राजकुमारी बत्रा नाम की महिला को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जिस फ्लैट में यह आग लगी है वह किसी मुकेश बत्रा नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है जो एक क्रोकरी संचालक है। जिस वक्त फ्लैट में आग लगी उसे समय मुकेश बत्रा अपनी क्रोकरी की दुकान पर था और घर में सिर्फ बुजुर्ग महिला राजकुमारी बत्रा ही थी। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फ्लैट में लाइट की वायरिंग में हुई शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया है कि फोन पर सूचना मिली थी कि जीवाजीगंज में पीजीवी कॉलेज की गली में बनी शिव रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 403 में आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से तीन गाडिय़ां मौके पर भेजी गई थी। लेकिन आग ज्यादा होने के कारण दो गाडिय़ां फिर भेजी। इस दौरान फ्लैट में एक बुजुर्ग महिला भी फसी हुई थी जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया था। फ्लैट में लगी आग को बुझाने में कुल पांच गाडिय़ां का पानी लगा है। फ्लैट में आग संभवत लाइट की वायरिंग में हुई शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









