छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस ने किया सचेत
Feb 05 2024
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश तथा एएसपी अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एमएलबी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में उपस्थित छात्र-छात्राओं व आमजन को आजकल हो रहे अपराधों, महिला संबंधी तथा गुड टच बेड टच के संबंध में निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु बंसल द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर निर्भया मोबाइल का पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल टीम की उप निरीक्षक मधु बंसल द्वारा एमएलबी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में उपस्थित छात्र-छात्राओं व आमजन को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध, तथा गुड टच - बेड टच आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









