महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ रेली निकाली

Feb 05 2024

ग्वालियर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया डीएसओ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के विरोध में केआरजी कॉलेज से महाराज बाड़े तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला सचिव भूमिका पवार ने बताया कि  अखबार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी 1 फरवरी को ग्वालियर के घाटीगांव के भंवर पुरा (बरकोडा) में परिवार वालों को बंदूक दिखा कर नाबालिक लडक़ी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। ऐसे ही कई जघन्य घटनाएं लगातार दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं पिछले 1 वर्ष के अंदर पुरे देश में 4,28,678 नए केस सामने आए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश महिलाओं और बच्चियों के अपराध के मामले में दूसरे पायदान पर है जिसका कारण है अपराधियों के प्रति उदार रवैया जो अपराधियों को ऐसे जघन्य अपराध करने के लिए हौसलो को बुलंद करता है व पितृसत्तात्मक सोच, शराब, नशा अश्लील वेबसाइटों पर रोक ना लगाना जो कि साफ-साफ हमारे सरकारों की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही व उदासीनता को उजागर करता है। 
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के जिला कमेटी सदस्य प्रदीप माहौर ने कहा कि ऐसे अपराधों के बढऩे का कारण युवाओं के बेरोजगार होने के साथ उनको शराब व अश्लील फिल्में मिलना उनके अंदर अपराधिक मानसिकता को पैदा करता है व ऑल इंडिया छात्र संगठन डी एस ओ की जिला कमिटी सदस्य स्वाति ने कहा कि शराब ,नशे और अश्लील वेबसाइट पर रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शन का संचालन छात्र संगठन की जिला सचिव आस्था सोनी ने किया। 
इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, छात्र संगठन डीएसओ और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के साथी, आम महिलाएं और छात्र, छात्राएं शामिल हुई।