योग के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ व तन्दुरस्त रख सकते है:डॉ. पाण्डेय
Feb 05 2024
ग्वालियर। भारतीय योग पद्धति को सम्पूर्ण विश्व अपना रहा है। यदि इस संकट के समय हम सभी लोग योग को अपने जीवन में समावेश कर लेते हैं। तब हम कई बिमारियों से लड़ सकते है। कड़ाके की ठंड में शरीर को चुस्त व तन्दुरस्त रखने के लिये प्रतिदिन योग करना चाहिए क्योंकि योग के द्वारा हम अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह बात डॉ. संजय पाण्डेय ने कही। फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतगर्त माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि योग द्वारा हम सभी बीमारियों को दूर भगा सकते हैं साथ ही अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं। योग से हमारी इम्यूनिटि बढ़ाओ, बिमारियों को भगाओ के जागरुकता के लिये योग आवश्यक है। योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही संकट के समय संयम से कार्य करने का अवसर योग प्रदान करता है।
कार्यक्रम में स्वयं सेवक मोहित राजावत, नकुल शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, आशुतोष पालीवाल, भूमि गुप्ता, कृष् गर्ग, रितिक घोरपड़े, वर्षा, आदि लोगों ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









