वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों व छात्रों ने मेला देखा
Feb 05 2024
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य प्रागंण में चल रहे चार दिवसीय किसान मेलेे में सोमवार को अतिथियों के रूप में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक अनुसंधान सेवायें डॉ. एसके. चतुर्वेदी, ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह तथा एसपी राजेश सिंह चंदेल ने प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद किसानों से कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि के लिये शासन की अच्छी योजनाओं तथा कृषि में हो रहे नये-नये अनुसंधानों व प्रयोगो की जानकारियां आप तक पहुंचाने के लिये यह बहुत अच्छा आयोजन किया है आप इसका भरपूर लाभ उठाये। यह किसान मेला आज6 फरवरी तक चलेगा।
किसानो को सम्बोधित करते हुये डॉ. एसके चतुर्वेदी ने कहा कि कृषि में दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस क्षेत्र में अभी और भी आगे बढने की संभावना है। आपने कहा कि जब हम हाइब्रिड फसलों की बात करते है तो उनमें स्वाभाविक रूप से हमें जल की अधिक आवश्यकता पडती है। इसे देखते हुये हमारे किसान भाइयों को ऐसी फसलों के क्षेत्र में भी आगे बढऩे की आवश्यकता है जिनमें कम जल, कम उर्वरक आदि का प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को ड्रोन तकनीक का सजीव चित्रण किसान भाईयों एवं विद्यार्थियों के समक्ष किया गया तथा बताया गया कि ड्रोन के द्वारा हम बीजों की बुवाई, सूक्ष्म तत्वों की कमी, पानी की कमी आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में मौजूद ड्रोन की कुछ विशेषतायें जैसे 1 मिनट की चार्जिंग में 10 मिनट तक चलना, 1 बार की चार्जिंग में 1 से 1.5 एकड के क्षेत्र को सिंचित करना तथा बैटरी कम होने पर अपने स्थान पर पुन: आ जाना आदि के बारे में अवगत कराया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आयीं सिंधिया कन्या महाविद्यालय की छात्रा कु. अम्बिका पांडे ने इस किसान मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों में मॉडर्न टेक्नॉलोजी को देखने का अवसर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान करने पर धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. वायपी सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरके पण्ड्या, संयुक्त संचालक डीएल कोरी, वैज्ञानिक डॉ. जेसी गुप्ता, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अवनी कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. अरविन्दर कौर, वैज्ञानिक डॉ. धर्वेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों हेतु व्याख्यान दिये गये।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मी शुक्ला व डॉ. वायके शुक्ला द्वारा लिखित अन्न उन्नत उत्पादन तकनीक एवं पोषक व्यंजन विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। इंडियन इन्स्टीटयूट ऑफ फार्मिंग रिसर्च, मोदीपुरम डॉ. आरके मिश्रा, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला, निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. वायपी सिंह, कुलसचिव अनिल सक्सेना, संयुक्त संचालक डीएल कोरी एवं अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, डॉ. एसएस तोमर भी मेले में उपस्थित रहें। अखिल भारतीय किसान मेले व कृषि तकनीकी प्रदर्शनी कार्यक्रम में तीसरे दिन भी हजारों किसानों व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कृषि मेले का भ्रमण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









