एमआईटीएस में विभिन्न कालेजों के छात्रों ने समझा स्टार्टअप्स की जानकारी

Feb 04 2024

ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने स्टे के संगठन द्वारा स्टे स्टूडेंटेस चैप्टर मिट्स के सदस्यों ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मनी मैटर्स और आइडिफाई इवेंट्स ने शिक्षार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया।
चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रभात चोपड़ा ने मुख्यवक्ता के रूप में छात्रों को स्टार्टअप्स की शुरुआत करने या विकसित करने के लिए वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को निवेशकों के प्रकार, वित्त प्राप्ति के बारे में भी बताया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और वे स्टार्टअप्स की जानकारी से अवगत हुए।  
चेयरपर्सन डॉ. मंजरी पंडित और फैकल्टी एडवाइजर प्रो. विशाल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।