रविवार को दूसरी बार बेमौसम की बारिश हुई
Feb 04 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दूसरी बार बेमौसम की बारिश हो गई। इससे पहले 26 दिन पूर्व 9 जनवरी को जमकर बारिश हुई थी। तब 30.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद रविवार को दोपहर के समय घुमड़ घुमड कर आये बादल जमकर बरस गये। मौसम विभाग ने इस बारिश को 2.2 मिमी होना बताया है। वहीं कृषि विभाग के अनुसार इस बारिश को रवि फसल के लिए अमृत बरसना बताया गया है। 30 दिन के भीतर दूसरी बार हुई मावठ से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
हालांकि रविवार को हुई बारिश ने एक बार फिर ठंड में तडक़ा लगा दिया है। साथ ही जगह जगह पानी व कीचड़ ने मार्गों को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग ठंड से बचते हुए घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। यही वजह है कि बारिश होने के बाद ग्वालियर महानगर के प्रमुख बाजारों में भीड़ न के बराबर देखी गई।
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिसे. आंका गया था। जबकि रविवार को 2.8 अंक घटकर दिन का तापमान 23.0 डिसे. दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.6 डिसे. मायनस में दर्ज हुआ। इसी तरह बीते दिन शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिसे. आंका गया था। लेकिन आसमान मे छाये बादलों की वजह से दमक के चलते रात का पारा रविवार को 5.8 अंक बढक़र 14.1 डिसे. दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5.5 डिसे. अधिक आंका गया। रविवार को सुबह की आद्रता 83 प्रतिशत एवं शाम की आद्रता 84 प्रतिशत दर्ज हुई। साथ ही रविवार को शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 2.2. मिमी. बारिश होना दर्ज किया। यह बारिश मिलाकर इस साल की सीजनल बारिश का आंकड़ा बढक़र 32.9 मिमी. हो गया है।
आगे का मौसम
मध्यप्रदेश के पड़ौसी राज्यों में एक नहीं तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं जबकि बर्फीले प्रदेश में लगातर तीन दिन से बर्फ बरस रही है। जिसके चलते रविवार को हुई बेमौसम की बारिश ने एक बार फिर मौसम को बदल दिया है। यह असर आज सोमवार को भी देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर के बाद आसमान से बादल छूमंतर हो सकते हैं। लेकिन इसके 48 घंटे बाद फिर से पश्चिमी विछोभ का असर 8 फरवरी तक देखने को मिलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









