भाविप मनाएगा सेवा संस्कार सप्ताह 7 से
Feb 04 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मूख अराजनैतिक, सामाजिक सांस्कृतिक स्वंयसेवी संस्था है। जो स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाते हुये मानव जीवन के सभी क्षेत्रों में सर्वागीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्य वाक्य स्वस्थ्य-समर्थ-संस्कारित-भारत है। भारत विकास परिषद शाखा ग्वालियर द्वारा सेवा संस्कार के अंतर्गत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
7 फरवरी को एनीमिया मुक्त भारत के तहत लक्ष्मीपुरम बरा रोड, बहोडापुर में दोपहर 2.30 बजे शिविर आयोजित करेगा। शिविर में भारत की महिलाओं में बढ़ती हुई एनिमिया की शिकायत को देखते हुये एनिमिया से मुक्त हेतु लोहे की कढ़ाई गुढ चना का वितरण महिलाओं को नि:शुल्क दिया जाएगा।
8 फरवरी को एनीमिया मुक्त व आत्मनिर्भर भारत सुबह 11 बजे सुप्रभा हाईस्कूल गुढ़ा, बटालियन के पास बच्चियों में एनीमिया से मुक्ति के लिये एनीमिया की जांच कर उनको एनीमिया मुक्ति हेतु दवा वितरण एवं आत्म निर्भरता के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा।
9 फरवरी को सुबह 9 बजे से महर्षि वाल्मीकी सरस्वती शिशु मंदिर, निम्बालकर की गोठ में ग्वालियर संस्कृति दर्शन यात्रा में भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी देने के लिये बच्चों को नि:शुल्क ग्वालियर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराना एवं उनको भारतीय इतिहास एंव संस्कृति के बारे में जानकारी देना।
10 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सनातन धर्म मंदिर में निशक्तजन एवं दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारत विकास परिषद शाख ग्वालियर का यह एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट है। जिसको शाखा द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। शहर के सभी दिव्यांग बच्चों के विद्यालय के 200 के करीब विद्यार्थी अपनी कला एवं खेलकूद का प्रदर्शन कर पुरूस्कार प्राप्त करते हैं।
11 फरवरी को प्रात 8.30 बजे से संकट मोचन हनुमान मंदिर मोती महल रोड पर अपने राम मंदिर पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अपने राम मंदिर पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार के रूप में 51 सौ रूपए, द्वितीय पुरूस्कार के रूप में 31 सौ रूपए, तृतीय पुरूस्कार के रूप में 21 सौ रूपए का नगद पुरूस्कार दिए जायेंगे।
12 फरवरी को दोपहर 2 बजे से जेएएच एक हजार विस्तर हास्पिटल, कम्पू में सेवा संकल्प के तहत मरीजों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क सात्विक भोजन वितरण किया जायेगा।
13 फरवरी को सायंकाल 7 बजे श्रीकृष्ण कृष्ण वाटिका शहीद गेट मुरार पर राष्ट्रीय महिला दिवस एवं वसंत पंचमी के अवसर पर नारी तू नारायणी विषय पर महिला सदस्यों का विचार परामर्श एवं उद्द्योधन साथ ही पारिवारिक मासिक बैठक कर सप्ताह का समापन किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में अमित सेठी, मोहन अग्रवाल, नरेन्द्र गर्ग, सुमन खण्डेलवाल, आलोपी बसंल, योगेश वसंल, वीरेन्द्र खण्डेलवाल आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









