केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

Feb 04 2024

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार प्रात: भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के निवास पर पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष अभय चौधरी की माताजी स्व. श्रीमती प्रेमबती चौधरी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर विनय जैन, राजू पलैया, नवीन चौधरी, अचल चौधरी, अमित चौधरी, विजय श्रीवास्तव, रूपचंद्र जैन, अजय महेंद्रू, कृष्णकांत झा समेत अनेक वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।