सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया

Feb 04 2024

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आज रविवार 4 फरवरी को प्रयागराज (इलाहाबाद) से सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी को रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने बताया कि डॉ. रीता बहुगुणा ने ग्वालियर आगवन पर उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधिस्थल पर पुष्पांजलि चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और वहीं महारानी लक्ष्मीबाई वीरांगना सम्मान का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर डॉ शोभा सिकरवार उपस्थित थीं।
सम्मान समारोह में संस्था द्वारा सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी को वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर ढाल, तलवार और स्वाफा से उनका रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर डॉ रीता बहुगुणा जोशी जी सांसद प्रयागराज ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई सम्मान पाकर अभिभूत हूं और वीरांगना लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम धन्य है की हमें आज वीरांगना लक्ष्मीबाई ने ऐसी हजारों लाखों करोड़ों बेटियां दी है जो उनके बताए हूये मार्ग पर चल रही है और अस्तित्व बचाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कठ्ठल ने बताया कि बड़े राजनीतिक घर में जन्म लेने के वावजूद उन्होंने समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और अपना कैरियर एक प्राध्यापक के रूप में प्रारंभ किया। ग्रह नगर इलाहाबाद के नागरिकों के विशेष अनुरोध पर उन्होंने महापौर का चुनाव लडा। इस अवसर पर डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।