गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए बजट चर्चा आयोजित
Feb 04 2024
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं में बजट और आर्थिक समझ विकसित करने हेतु बजट चर्चा का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग सिटी सेंटर में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट स्निग्धा निगम एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित निगम उपस्थित रहे। चर्चा में सीए स्निग्धा निगम एवं सीए सुमित निगम ने कहा कि बजट एक वित्तीय योजना होती है जिसमें आय और व्यय को संतुलित रखने के लिए निर्मित की जाती है। यह एक निश्चित समयावधि के लिए तैयार की जाती है जो सरकार, व्यापार, या व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रबंधित करने में मदद करती है। बजट में आय, व्यय, निवेश, और ऋण समेत विभिन्न आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। कार्यक्रम संचालन जयेश श्रीवास्तव ने एवं आभार व्यक्त हिमांशु अग्रवाल ने किया।
इस अवसर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश बरूआ, आर्यन साहू, कुमकुम झा, सागर गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, गौतम कुशवाह, संजू नरवरिया, साक्षी भदौरिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









