कैंसर से बचने के लिए जागरूकता है जरूरी: डॉ. चंदेल
Feb 04 2024
ग्वालियर। मातृत्व जनआरोग्य एवं शिक्षा प्रचार समिति की ओर से जयारोग्य अस्पताल के कैंसर रोग विभाग में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर के खिलाफ अपनी जंग जारी रखने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चंदेल ने कहा कि कैंसर शरीर के अलग-अलग अंगों में कई कारणों से हो सकता है। धूम्रपान, शराब, अनुचित खानपान, असुरक्षित यौन संबंध जैसे कारणों से यह बीमारी ज्यादा बढ़ रही है। बचाव के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल मेवाफरोश ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को समझाने, मूल्यांकन, बचाव एवं जागरूकता फैलाने के लिए समिति को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में कैंसर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके अटेंडरों को फल बांटे।
डॉ. चंदेल ने बताया कि मुंह में गांठ, घाव या अल्सर की समस्या लगातार होने पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग व व्यायाम करें और स्वस्थ दिनचर्या के पालन का प्रण लें।
इस अवसर पर कपिल भार्गव, एड. आदित्य भार्गव, धीरेंद्र चौबे, डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, अनूप शर्मा, कोमल कुशवाह, जतिन शर्मा, इकबाल खान, पवन कौशल, गोपाल भोसले आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









