लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने वस्त्रो का वितरण किया

Feb 04 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा वस्त्रो का वितरण सिरोल थाने के सामने बस्ती में गरीब बच्चों महिलाओं और पुरुषों को जींस, जैकेट, स्वेटर, शर्ट साड़ी एवं खाने के लिए चावल, पोहा सेवाइयों के पेकिट 100 लोगो को वितरित किया गया। जिससे कि सभी लोगों में खुशी का माहौल बना और बच्चों और महिलाओं ने आगे होने वाले कार्यक्रम के लिए भी अपनी फरमाईसे रखी, जिसे क्लब की अध्यक्ष ने पूरा करने का वचन दिया। बस्ती के सभी लोगों ने मीनाक्षी गोयल और उनके साथ सभी को बहुत-बहुत आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी गोयल, विजय खंडेलवाल, प्रीति झा एवं अजय सिरसट उपस्थित रहे।