बच्चों ने शैक्षिक यात्रा में बटेश्वर के मंदिरों को देखा

Feb 04 2024

ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राथमिक विभाग (प्रथम एवं द्वितीय पाली) की कक्षा 5 के लगभग 250 विद्यार्थियों को सत्र 2023- 24 की शैक्षिक यात्रा हेतु ग्वालियर के पास बटेश्वर के मंदिरों में वहां की कलाकृतियां दिखाकर वहां का इतिहास भी बच्चों को बताया बच्चों ने बहुत ही उत्साह से हिस्सा लिया और मंदिर के इतिहास को जाना, वहां का वातावरण बहुत ही सुंदर और शांतिपूर्ण था मन को सुकून देने वाला था। बच्चों ने मंदिरों को देखा।
उसके बाद मितावली में लगभग 100 सीढिय़ां पार करके शिवजी के मंदिर में बच्चों ने शिवजी के दर्शन किए और संसदनुमा गोल आकार की इमारत को देखा। कहा जाता है की इसी की तर्ज पर दिल्ली में संसद भवन बनाया गया है। बहुत ऊंचाई पर होने की वजह से उपर तक पहुंचने में थोड़ा कठिनाई का अनुभव हुआ पर सभी ने धीरे धीरे चढ़ाई को पूरा किया और भगवान शंकर के दर्शन किए। उसके बाद सभी नीचे उतर आए और आगे की यात्रा पढ़ावली की ओर प्रारंभ की वहां का किला देखा और विद्यार्थियों को वहां के इतिहास से परिचित करवाया।
वहां बैठकर सभी ने खाना खाया और बच्चों ने खेल का आनंद लिया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को  ऐतिहासिक स्थलों से परिचित करवाना था। बच्चों ने किले और मंदिरों के इतिहास को जाना।