बजरंग भक्त मंडल ने मार्क हॉस्पिटल गौशाला में 600 किलो हरे चारे की सेवा
Feb 04 2024
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत चार वर्षों से अधिक समय से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा में रविवार को मंडल के दानदाता एवं गौसेवको के सहयोग से 600 किलो हरे चारे गौभोग सेवा की गई।
रविवार की सेवा में 100 किलो की दीपक सोनी द्वारा,100 किलो श्रीमती बबिता चंदेल द्वारा,100 किलो नमन अवस्थी द्वारा,100 किलो अमित गुप्ता द्वारा, 88 किलो गुप्तरूप द्वारा कुल 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा की जा रही गौसेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला में शायद अंतिम सेवा होगी। क्योंकि उक्त गौशाला लाल टिपारा गौशाला स्थानांतरित हो रही है।
रविवार की गौ सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, विशाल शर्मा, हिमांशु बघेल आदि सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









