2 करोड़ की लूट मामले में मुरार सराफा संगठन ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात की
Feb 04 2024
ग्वालियर। सराफा कारोबारियों ने मुरैना में हुई दो करोड़ रुपए के गहनों की लूट के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें पूरी घटना से अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने उन्हें जल्द कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।
यहां बता दें कि विगत दिनों ग्वालियर के सराफा कारोबारी राहुल गोयल का सेल्समैन कार से ड्राइवर के साथ करोड़ों रुपए का सोना लेकर जौरा गए थे। जहां दोनों ने मिलीभगत कर दो करोड़ रुपए की फर्जी लूट करवा दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सेल्समैन व चालक को पकडक़र मामले का खुलासा तो कर दिया था। लेकिन गहने लेकर भागे बदमाश अब तक फरार बने हुए हैं।
रविवार को चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में पीडि़त कारोबारी ने अन्य सराफा व्यवसासियों के साथ जयविलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। जहां उन्हें पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटा गया माल वापस दिलवाने की गुहार लगाई। इस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है, कि इस मामले में जल्द ही वे आला अफसरों से चर्चा कर कार्रवाई करवाएंगे।
इस दौरान पारस जैन सुनिल गोयल, राहुल गोयल, अभिषेक गोयल सन्नी, मनोज गोयल, हर्ष गोयल, विनय गोयल, श्यामू गोयल, आकाश, हिरेंद्र अग्रवाल, निशांत अग्रवाल के अलावा अंय सराफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









