थिएटर में लगातार छठवीं बार फस्र्ट रनरअप रहा राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय
Feb 04 2024
ग्वालियर। इस साल 37वां अंतर विश्विद्यालय सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित किया गया। जिसमें राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्विद्यालय के बच्चो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरऑल फस्र्ट रनरअप चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। यह युवा उत्सव प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मेरठ में आयोजित की गई। सभी बच्चो ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और ओवरऑल फस्र्ट रनरअप चैंपियनशिप की ट्रॉफी के साथ-साथ लगातार छठवीं बार ओवरऑल थिएटर ट्रॉफी अपने नाम की, लगातार 6 वर्षों थिएटर जोनल एवं स्टेट स्तर पर ओवरऑल चैंपियन रहा है। इस बार फाइन आर्ट की ओवरऑल ट्रॉफी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस विद्या में ओवरऑल तृतीय स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की।
दल का नेतृत्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने किया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लगातार रंगमंच विधा युवा उत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्वविद्याल एवं ग्वालियर का नाम रोशन कर रही है।
पुरुष दल का नेतृत्व विवेक पांडे (एनएसएस प्रभारी) एवं महिला दल का नेतृत्व संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पारुल दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर ने सभी छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के लिए मुख्य दल प्रबंधक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. हिमांशु द्विवेदी, विवेक पांडे एवं डॉ पारुल दीक्षित को शुभकामनाएं दी है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह ने जीत पर विश्वविद्यालय की सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि इन सभी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक डॉ आशुतोष खरे द्वारा भी सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई!
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष एकेस विश्वविद्यालय सतना में आयोजित सेंट्रल जोन स्तरीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय ने सेकंड रनरअप की ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त की जबकि इस बार के सेंट्रल जोन युवा उत्सव सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में प्रथम रनरअप की ओवरऑल ट्रॉफी प्रताप की है।
इस बार 54 सदस्य दल ने सहभागिता की इसमें अधिकांश छात्र-छात्राओं में विकास सिंह गोयल, ऐश्वर्य दुबे, रितिका पिंगोरिया, अंशुल शर्मा, आदित्य शर्मा, नितिन, स्वराज रावत, रजत सिंह, बृजेश अहिरवार, उमाकांत, आनंद, निशा, उमंग, शुभम बहादुर, अनुनय, प्रज्वल, अक्षत मिश्रा, पुष्कल, अनन्या, सुरुचि, सलोनी, आकृत, सोमबाबा, हर्षित, भूपेंद्र, प्रतीक, नंदिनी, अन्वेष, आरिफ आदि सहित लता मंगेशकर संगीत एवं कला महाविद्यालय इंदौर की छात्राओं ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









