मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल में जेयू की टीम विजेता

Feb 04 2024

ग्वालियर। सुभारती विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में मेरठ में हुए 37वें अंतर विश्वविद्यालयीन मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। जेयू ने वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
वहीं पाश्चात्य समूह गायन में द्वितीय, कार्टूनिंग में द्वितीय, डिबेट में द्वितीय, एलोकेशन में द्वितीय,क्ले मॉडलिंग में तृतीय, पोस्टर मेकिंग में चतुर्थ, स्किट में चतुर्थ, फोक डांस में चतुर्थ, वेस्टर्न वोकल में चतुर्थ, इंस्टालेशन और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। 
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी नेशनल यूथ फेस्ट जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना पंजाब में आयोजित होगा। उसमें भागीदारी कर जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल के साथ प्रवीण, कृष्णकांत, अल्वी, वकार, आदर्श आदि मौजूद रहे।