आइएटीओ दल ने ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरो को देखा
Feb 03 2024
ग्वालियर। शहर में देशी-विदेशी पर्यटकों की सं या बढ़ाने और शहर में पर्यटकों को बुलाने के लिये स्थानीय पर्यटन स्थलों का अधिक से अधिक प्रचार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में लजिला प्रशासन, स्मार्ट सिटी कारपोर्रेशन और पर्यटन विभाग द्वारा फेम ट्रिप के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से टूर आपरेटर और टूरिस्ट गाइड का लगभग 60 सदस्यीय दल ग्वालियर बुलाया और उन्हें ग्वालियर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरो से अवगत कराया। शनिवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर देश भर से टूर आपरेटर और टूरिस्ट गाइड ग्वालियर पहुंचे।
टूर आपरेटर और टूरिस्ट गाइडों का ग्वालियर आगमन पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद जब यह दल ग्वालियर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरो को देखने पहुंचा इस दल ने सबसे पहले ग्वालियर किला पहुंचकर वहाँ पर स्थित ऐतिहासिक घरोहरो को देखा और उनकी सरहाना की।
ग्वालियर की ऐतिहासिकता एयर संगीत व सांस्कृतिक पहचान को पूरे देश व विदेश में एक पहचान मिल सके, उसके लिये जिला प्रशासन, ग्वालियर स्मार्ट सिटी, पर्यटन विभाग द्वारा तीन से पांच फरवरी 2024 तक फेम ट्रिप का आयोजन किया गया है। इस फेम ट्रिप में देश के अलग-अलग हिस्सों से टूर आपरेटर और टूरिस्ट गाइड की लगभग 60 सदस्यीय टीम के सदस्य दो दिन शहर में रुककर ऐतिहासिक घरोहरो सहित पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे।
इस दल मे शामिल पल्लवी शर्मा औऱ तान्या ने अपना अनुभव साझा करते हुये बताया कि ग्वालियर के पास अतुल्य विरासत है और इस विरासत को काफी समय से देखने का उनका मन था और आज इस फेम ट्रिप के माध्यम से वह ग्वालियर और इसकी ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देख पा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









