खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिये सरकार वचनबद्ध : सिंधिया

Feb 03 2024

ग्वालियर। केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दूरस्थ गाँव व कस्बों से भी खेल प्रतिभाएँ उभरकर सामने आएँ और वे विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएँ। इसी उद्देश्य से जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप ग्वालियर सहित संभाग के अन्य जिलों में इसी प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा सरकार खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए कटिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया शनिवार को फूलबाग मैदान पर जिला स्तरीय सांसद (राज्यसभा) खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर अगले साल से यह प्रतियोगिता वार्षिक उत्सव की तर्ज पर आयोजित करें, जो सात दिन तक चले। 
जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1478 खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। उदघाटन समारोह के आरंभ में स्कूली बच्चों ने लाठीबाजी व तलवारबाजी का रोमांचक प्रदशर्न किया। भुवन स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बैंड की मनमोहक प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, निगम सभापति मनोज तोमर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष  हरिपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। साथ ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल, निगमायुक्त हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर टीएन सिंह व जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला सहित प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी मौजूद थे।  
 केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में खेलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दिशा में शुरू किए गए खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों की बदौलत देश के खिलाड़ी एशियन गे स, ओल िपक व अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने 100 से अधिक पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। 
 श्री सिंधिया ने कहा खुशी की बात है कि जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता में जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आए हैं।  
 ऊर्जामंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने ग्वालियर को विकास की बड़ी-बड़ी सौगातें दिलाई हैं, जिससे ग्वालियर की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मौका देने के लिये जिला स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित कराया है। विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि ग्वालियर जिला विकास की नई उड़ान भर रहा है। 
 फूलबाग मैदान पर 3 फरवरी से शुरू हुई जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 6 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में आठ खेल विधाएँ खो-खो, रस्साकसी, कबड्डी, बॉलीबॉल, सितौलिया, पॉवर लि िटंग, ल बी कूँद व गोला फेंक शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कुश्ती को भी प्रतियोगिता में शामिल करने के निर्देश आयोजन समिति को दिए हैं। 
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अन्य अतिथियों ने राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे खिलाडिय़ों का इस अवसर पर स मान किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कु. करिश्मा यादव व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर  रिषभ सिकरवार को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।