अध्यक्ष अंबरीश जैन सचिव आशीष जैन कोषाध्यक्ष अमित जैन ने अपनी टीम के साथ ली शपथ
Feb 03 2024
ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, ग्रेटर ग्वालियर की नवीन टीम का शनिवार को शपथ ग्रहण महावीर भवन कंपू पर मुख्य अतिथि अर्चना जैन एवं विपुल बांझल के नेतत्व में हुआ। टीम को शपथ भूपेंद्र जैन द्वारा दिलाई गई।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि सोशल ग्रुप के कार्यों का विवरण संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी जैन द्वारा दिया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष शीतल जैन द्वारा अतिथि स्वागत एवम परिचय पारस जैन द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि अर्चना जैन ने अपने उदबोधन में समाज को राजनीति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों की प्रेरणा दी और कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में रहते हुए भी हम पूरी निष्ठा से सम्पूर्ण समाज का विकास और समाज को धर्ममय बना सकते। समारोह में विपुल बांझल ने सोशल ग्रुप फेडरेशन की समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला और हर क्षेत्र के सामाजिक विकास पर जोर दिया।
कार्यकारणी के नामों का वाचन पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, संजय जैन, आशीष जैन द्वारा एवं आभार सचिव आशीष जैन द्वारा किया गया। मंच संचालन सीमा जैन ज्योति जैन ने किया।
नवीन टीम में अंबरीश जैन अध्यक्ष, आशीष जैन बैंक सचिव, अमित भंडारी कोषाध्यक्ष, रश्मि जैन संयुक्त अध्यक्ष, इंजी राजमल जैन मुख्य सलाहकार, गगन जैन उपाध्यक्ष, संजय जैन गोल्ड उपाध्यक्ष, डॉक्टर विकास जैन उपाध्यक्ष सीमा जैन उपाध्यक्ष, जितेंद्र जैन संयुक्त सचिव, अमित जैन रोमी सह सचिव, हिमानी जैन सह सचिव, मधु जैन सांस्कृतिक सचिव, मिनी जैन सह सांस्कृतिक सचिव ने शपथ ली।
इस अवसर पर अनिल शाह, पारस जैन, अनिल जैन, विनोद चौधरी, भरत जैन, विमल जैन, कपिल जैन, रूपेश जैन, आदित्य जैन, अमित जैन, अंकित चौधरी, राजुल जैन, जितेंद्र जैन, प्रदीप जैन, महिमा चौधरी, पल्लवी जैन,अंजू जैन, अमृता जैन, रश्मि जैन,हिमानी, मधु जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









