नि:शुल्क हृदय परीक्षण शिविर में डॉ युसुफ ने 224 मरीजों का परीक्षण किया
Feb 03 2024
ग्वालियर। समाजसेवी संस्था संजीवनी एवं सनातन धर्म मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हृदय परीक्षण शिविर का आयोजन सनातन धर्म मंदिर में किया गया। शिविर में डॉ युसुफ जमाल ने 224 मरीजों का परीक्षण किया। सर्वप्रथम डॉ युसुफ जमाल ने भगवान चक्रधर के दर्शन कर दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ जमाल का पुष्पहार से स्वागत संजीवनी के उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण त्रिपाठी ने किया।
स्वागत उद्बोधन सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने दिया। संजीवनी संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने कार्यक्रम एवं संस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ जमाल साहब का शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
शिविर में रोगियों की सहायतार्थ निशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच कराने की व्यवस्था की गई थी।
शिविर में मनोज सांघी, मुकेश अग्रवाल, डॉ राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, श्रीकृष्ण गर्ग, सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, बसंत अग्रवाल, राजेश बंसल, अभिषेक चतुर्वेदी, महेश नीखरा, ओम प्रकाश गोयल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









