सजदा ने 10 व्हील चेयर जयारोग्य चिकित्सालय को दान किए
Feb 03 2024
ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय समूह में व्हीलचेयर की कमी के चलते मरीज और अटेंडर को हो रही परेशानियों को देखते हुए महानगर ग्वालियर की सामाजिक संस्था सजदा सोशल जस्टिस डेवलपमेंट एसोसिएशन ने शनिवार 3 फरवरी को 10 व्हील चेयर 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में अधीक्षक डॉक्टर आरकेएस धाकड़ को सुपुर्द की।
विदित रहे पिछले कई दिनों से जयआरोग्य अस्पताल समूह में व्हीलचेयर की कमी होने से मरीजों को भर्ती करने और वार्ड में शिफ्ट करने में भारी असुविधा को देखकर सामाजिक संस्था सजदा के जिम्मेदार सदस्यों द्वारा अस्पताल प्रशासन को व्हीलचेयर दान कर मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया था।
इस अवसर पर सजदा के परवेज अशरफ खान, अली अहमद, बसीर कुरेशी, रईस खान, आरिफ खान, जावेद अख्तर, अब्दुल गनी, मुजाहिद खान, अरवेज खान, अबरार खान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









