डबरा में नाबालिग से गैंगरेप मामले में नया मोड, सीसीटीवी फुटेज के बाद उलझी पुलिस
Feb 03 2024
ग्वालियर। डबरा में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। दुष्कर्म के मुख्य आरोपी बॉबी के परिजन कोचिंग संचालक के साथ एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को फंसाया गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान बॉबी कोचिंग में टेस्ट दे रहा था। उन्होंने इसके सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। नाबालिग छात्रा ने एफआईआर में घटना सुबह 7.30 बजे होने का बयान दिया है। जबकि सुबह 8.20 बजे वह घर से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुई है।
सेहराईपुर के पास रहने वाली प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि घटना के दिन नाबालिग लडक़ी अकेली ही पुल पर आई थी और उसने पुल से नीचे छलांग लगाई थी। इन तथ्यों के आधार पर डीआईजी कृष्णा वेणी देशावतु ने मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करने की बात कही है। डीआईजी ने कहा है कि मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है, घटना के दूसरे पहलू में भी सबूत मिले हैं, जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि ग्वालियर के डबरा से 10वीं की छात्रा के अपहरण के बाद दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर चोट भी पहुंचाई। इसके बाद उसे पुल से नीचें फेंक दिया। जिससे किशोरी के रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब सीसीटीवी फुटेज, महिला प्रत्यक्षदर्शी और कोचिंग संचालक के सबूत के बाद पुलिस इस मामले की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









