नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज

Feb 03 2024

ग्वालियर। अरोग्यधाम चिकित्सलय एवं अनुसंधान केंद्र, सेवा भारती एवं मोहन लाल सराफ मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट मुरार के तत्वावधान मे आज 4 फरबरी रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शांति नेत्राल हायर सैकेंडरी स्कूल के के सामने बारादरी चौराहा मुरार में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन अरोग्यधाम चिकित्सलया के चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है।
अरोग्यधाम के संचालन समिति के सदस्य मधुसुदन सिंह भदोरिया ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारो को बताया कि इस श्रृंखला को जारी रखते हुए यह नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर हर माह के प्रथम रविवार को शांति नेत्राल हायर सैकेंडरी स्कूल के के सामने बारादरी चौराहा मुरार में आयोजित किया जायेगा।
नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में विशेष रूप से सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्मे, काला पानी, मोतियाबिंद, नासूर, पर्दे की बीमारी आदि की जांच नि:शुल्क की जाएगी। परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार उचित उपचार की सलाह दी जाएगी। एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) आरोग्यधाम चिकित्सालय में निर्धारित 5 फरबरी सोमवार को नि:शुल्क किए जाएंगे। श्री भदोरिया ने बताया कि मरीज अपना आईडी कार्ड (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड) आवश्यक रूप से साथ में लावे
पत्रकार वार्ता में मधुसुदन सिंह भदोरिया, अनूप अग्रवाल,शैलेश जैन, विष्णु जैन,डॉ. पल्लवी अग्रवाल, डॉ. रितु महाना आदि मौजूद रहे।