पूजा त्रिपाठी ने अपना ही नहीं अपने परिवार का नाम भी रौशन किया:डॉ वंदना प्रेमी

Feb 03 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 19 की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा पूजा त्रिपाठी को सम्मानित किया।
संगीत की नगरी ग्वालियर में विगत दिनों ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे 250 प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी थी। इसी प्रतियोगिता में गायन में शिवपुरी की पूजा त्रिपाठी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हे दुबई में प्रस्तुति देने के लिए चुना गया है। पूजा त्रिपाठी ग्वालियर के बलराम नगर में रहने वाले सर्व ब्रह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी शर्मा की सुपुत्री है। आज उनके ग्वालियर आगमन पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डा वन्दना भूपेंद्र प्रेमी ने कहा की पूजा ने गायन में अपना ही नही बल्कि अपने परिवार,अपने शहर,अपने प्रदेश का नाम रौशन किया है हम पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
इस अवसर पर रचना अग्रवाल, राखी परमार, ममता तोमर, रमा भदौरिया, कामनी भदौरिया उपस्थित रही।