मिशन परिवार विकास पखवाड़े की हुई शुरूआत, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
Feb 02 2024
ग्वालियर। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा 15 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके राजौरिया ने बताया कि अपने परिवार को सीमित रखने के लिए केवल नसबंदी ही एकमात्र विकल्प नहीं रहा है परिवार कल्याण के अस्थाई साधन जैसे- माला एन, छाया गोली,अंतरा इंजेक्शन, निरोध जैसे साधनों से शादी के दो साल बाद पहला बच्चा, पहले एवं दूसरे बच्चे में अंतर रखने के लिए बहुत प्रभावी हैं।
सभी चिन्हित शासकीय अस्पतालों में निश्चित सेवा दिवसों पर नि:शुल्क नसबंदी आपरेशन किये जाते हैं एवं एनएसव्ही रिसोर्स सेंटर में निर्धारित दिवसों पर पुरुष नसबंदी आपरेशन किये जाते हैं। पखवाड़े के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को जिला कार्यालय से प्रचार-प्रसार वाहन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ.हेमशंकर शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









