सूखे कचरे को एकत्रित करने वाली मशीन का निगमायुक्त ने देखा डेमोंसट्रेशन

Feb 02 2024

ग्वालियर। शहर की सडक़ों पर पड़े रहने वाले सूखे कचरे को एकत्रित करने वाली मशीन का डेमोंसट्रेशन निगमायुक्त हर्ष सिंह ने देखा। इस दौरान मशीन ने मेला ग्राउंड स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पड़े सूखे कचरे को सक्शन के द्वारा खींचकर एकत्रित करने का डेमोंसट्रेशन दिया। 
स्मार्ट सिटी के बजट से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए मशीन क्रय की जानी हैं। ग्वालियर में रोड स्वीपिंग मशीन, सीवर सक्शन मिशन इत्यादि हैं लेकिन अभी तक सूखे कचरे को क्षेत्र करने वाली मशीन नहीं है। सूखे कचरे को एकत्रित करने वाली मशीन के नहीं होने से अभी तक यह कार्य मैन्युअली किया जा रहा है। इससे काम में समय भी अधिक लगता है साथ ही कर्मचारी भी अधिक लगते हैं।
सूखे कचरे को एकत्रित करने वाली मशीन का डेमोंसट्रेशन पटेल नगर एवं कचरा ट्रांसफर स्टेशन मेला ग्राउंड पर किया गया। डेमोंसट्रेशन के दौरान अपर आयुक्त विजय राज, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, प्रभारी अधिकारी श्रीकांत काटे, कार्यशाला प्रभार शैलेन्द्र सक्सैना, नोडल अधिकारी विद्युत रामबाबू दिनकर, स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे। 
7000 लीटर क्षमता की है मशीन
सूखे कचरे को सक्शन करने वाली मशीन की क्षमता 7000 लीटर है या मशीन कंप्रेसर के जरिए कचरे को अंदर खींच लेती है।