राजयोगिनी बीके उषा दीदी 7 से 9 फरवरी तक ग्वालियर में
Feb 02 2024
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंटआबू से अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बीके ऊषा दीदी 7, 8 एवं 9.फरवरी को सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करने ग्वालियर में रहेंगी।
पत्रकार वार्ता में आदर्श दीदी, प्रहलाद भाई ने बताया कि 7 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक सकारात्मक चिंतन से सकारात्मक परिवर्तन, शाम 5 से 7 बजे तक खुशियों को अवसर दो, 8 फरवरी सुबह 8 से 10 बजे तक तनाव मुक्त जीवन, शाम 4 से 5 बजे तक ब्रह्माकुमारी बहनों का दिव्य समर्पण समारोह तथा 6 से 7:30 बजे तक आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर सभी को संबोधित करेंगी। यह सभी कार्यक्रम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के विजयाराजे सिंधिया सभागार में होंगे।
जबकि 9 फरवरी को प्रभु उपहार भवन माधौगंज में शाम को 4 से 5:30 बजे तक संस्थान से जुड़े श्रद्धालुयों के लिए तथा 6 से 7:30 बजे तक एक पब्लिक कार्यक्रम रहेगा जिसका विषय है। सफल जीवन का आधार गीता सार, हर मुश्किल का हल। तीनों ही दिन बीच के समय मे तीन अलग अलग नए भवनों में राजयोग ध्यान केंद्रों का उद्घाटन भी दीदी के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर जोनल निदेशिका राजयोगिनी बीके अवधेश दीदी भी साथ रहेंगी।
7 फरवरी को दिव्य धाम झुलेलाल कॉलोनी समाधिया कॉलोनी, 8 को वैकुण्ठ धाम मुरार सेवाकेंद्र (टप्पा तहसील के पास) तथा 9 को शक्ति भवन न्यू कलेक्ट्रेट के सामने विद्या विहार सिटी सेंटर सेवाकेंद्र ग्वालियर। साथ ही भोपाल जोन मप्र की समस्त बहनों से मालनपुर स्थित केंद्र पर स्नेह मुलाकात करेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









