णमोकार महामंत्र का स्वर्ण मंदिर में हुआ संगीतमय पाठ

Feb 02 2024

ग्वालियर। जैन मिलन ग्वालियर ने शुक्रवार को गस्त का ताजिया स्थित दिगंबर जैन पार्श्वनाथ स्वर्ण मंदिर में जैन समाज ने जैन धर्म का सबसे बड़ा महामंत्र णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया की णमोकार महामंत्र जाप का शुभारंभ भक्ति नृत्य जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्वर्ण मंदिर अध्यक्ष प्रवीण राजुल ,पलक ,फोरम गंगवाल परिवार ने किया। जैन मिलन ग्वालियर, स्वर्ण मंदिर परिवार एवं सकल जैन समाज के कांफी संख्या में समाजजनों ने संगीतमय णमोकार महामंत्र का पाठ के साथ महावीर भगवान के समक्ष भक्ति  नृत्य भी किया। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में महिला , पुरुष उपस्थित थे। णमोकार महामंत्र पाठ के उपरांत संगीतमय महाआरती की गई। 
इस मौके पर जैन मिलन के महेंद्र जैन टोंग्या एडवोकेट, जितेंद्र जैन, रोहित जैन, बालचंद जैन, राजेंद्र जैन, महेंद्र जैन, प्रशांत गंगवाल, पुरुषोत्तम जैन, अंकित पाटनी, प्रदीप कटारिया, निर्मल सोनी, निर्मल पाटनी, अनूप सौगानी, आदित्य गंगवाल, धर्म वरेया, हीरालाल वरेया, मुकेश जैन गुड़ागुडी, विनय कासलीवाल, रतन अजमेरा, अनुराग जैन, प्रियांक सोनी, दीपिका जैन ,मंजु पाटनी, मिट्टू सेठी, रक्षा पाटनी, रेणु पाटनी, अनामिका पाटनी आदि उपस्थित थी।