लेडी चेयरपर्सन की प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया

Feb 02 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की लेडी चेयरपर्सन द्वारा प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता एवं प्रेरक वक्ता के रूप में पूर्व चेयरपर्सन नीलम जैन उपस्थित थी। कार्यक्रम में सभी पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा कोठारी, पारुल मेहरा, निशा अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, वंदना शर्मा, वीणा अग्रवाल, हनी अनेजा उपस्थित रहीं।
 सभा में सभी पूर्व चेयरपर्सन एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया। एवं आगामी कार्यक्रमों जिसमें वैलेंटाइन्स डे, क्रिकेट मैच, महिला दिवस, ट्रैनिंग, होली, स्थापना दिवस एवं ग्वालियर रत्न एवं अयोध्या कपल टूर आदि कार्यक्रमों पर चर्चा की गई एवं कार्यक्रम संयोजिकाओं की नियुक्ति की गई। 
इस अवसर पर लेडी चेयरपर्सन अलका ग्रोवर, मानसेवी सचिव आयुषी रजवाड़े, अध्याय अध्यक्ष आनंद शर्मा, मानसेवी सचिव सुमित सिंघल, उपाध्यक्ष दीपेश ग्रोवर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जेसीआई ग्वालियर जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल द्वारा दी गई।