अकासा एयरलाइंस की ग्वालियर- अहमदाबाद फ्लाइट का हुआ शुभारंभ
Feb 01 2024
ग्वालियर। ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए जाने वाली फ्लाइट के शुभारंभ समारोह में सीएम मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय नागरिक विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह वर्चुअली शामिल हुये। राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नरायण सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह मामा आदि उपस्थित थे। जैसे ही अहमदाबाद से अकासा एयरलाइन की फ्लाइट ग्वालियर आयी उसका बैंड-बाजे से स्वागत किया गया। यहां मंत्रियों ने यात्रियों से मुलाकात कर उनको इस सौगात की बधाई दी।
ग्वालियर से हैदराबाद के लिए अकासा एयरलाइंस की ग्वालियर-अहमदाबाद फ्लाइट 1.45 मिनट पर रवाना हुई। मजे की बात है कि इस फ्लाइट में पति-पत्नी का एक जोडा भी ग्वालियर से अहमदाबाद के लिये यात्रा कर रहे हैं जो आज तक कभी भी हवाई जहाज की यात्रा नहीं किये है। उनकी हवाई यात्रा का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। ग्वालियर से अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन में 23 से 24 घंटे का समय नहीं गुजारना पड़ता है। अब ग्वालियर से अकासा एयरलाइन की ग्वालियर- अहमदाबाद फ्लाइट गुरुवार 1 फरवरी से शुरू हो गयी है। इस फ्लाइट से सिर्फ 1.30 घंटे में अहमदाबाद पहुंचा जा सकेगा, जबकि अहमदाबाद से ग्वालियर आने में 1.50 घंटे लगेंगे।
अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए फ्लाइट सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए दोपहर 1.20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट अहमदाबाद दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। 4389 रुपए किराया है ग्वालियर से अहमदाबाद जाने का किराया, ग्वालियर से काफी संख्या में कपड़ा व डायमंड के व्यवसायी अहमदाबाद के लिए जाते हैं। अभी उनको ट्रेन में पहुंचने के लिए 23 से 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। पर अकासा एयरलाइन की नई फ्लाइट से सिर्फ 4389 रुपए में ग्वालियर से अहमदाबाद व अहमदाबाद से ग्वालियर पहुंचा जा सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









