निर्मल वाटिका में आग लगी, लोगों ने भागकर बचाई जान
Feb 01 2024
ग्वालियर। ग्वालियर थाने के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका में भीषण आग लग गई। जिस समय मैरिज गार्डन में आग लगी उस दौरान पास ही एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। ऐसे में गार्डन में मौजूद सभी लोग बाहर सडक़ पर निकलने को मजबूर हो गए, जिसकी सूचना लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की फैक कर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वही मैरिज गार्डन में रखे सिलेंडर में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आगजनी में 15 लाख से ज्यादा कीमत के सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई गई है।
कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास दो मैरिज गार्डन संचालित होते है। गत रात निर्मल गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं बारात के आने पर चलाई गई आतिशबाजी से गैस सिलेंडर में आग लगी और उस आग ने पास के निर्मल वाटिका को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते निर्मल वाटिका में रखे टेंट के सामान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी तस्वीर देखकर शादी समारोह में शामिल होने आए लोग कारण को छोडक़र सडक़ पर जा खड़े हुए। जैसे ही आग की सूचना निर्मल वाटिका के संचालक को लगी तो वह भी वहां पहुंचे और तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड अमले को दी। आग की खबर लगते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो गाडिय़ों से पानी की फैक कर समय रहते आग पर काबू पा लिया।
निर्मल वाटिका के संचालक अभिषेक राय का कहना है कि आगजनी के चलते उनका लगभग 15 लाख से ज्यादा कीमत का सामान जलकर खाक हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है यह सबसे बड़ी राहत की बात है। क्योंकि पास के ही मैरिज गार्डन में शादी समारोह का आयोजन हो रहा था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस के अधिकारी आग लगने की पीछे वास्तविक कारण क्या रहा है इसकी जांच में जुट गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









