मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर मंत्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा
Feb 01 2024
ग्वालियर। मप्र भू अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त मुख्यालय कर्मचारियों ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। ग्वालियर पहुंचे राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने की मांग की है। ऐसा न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। जिसका सीधा असर प्रदेश भर में भू अभिलेख यानी राजस्व से जुड़े कामों पर होगा।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले एक ज्ञापन राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को दिया गया। जिसमें बताया गया है कि मुख्यालय में बीते 30 सालों से स्थाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। जबकि कार्यालय आयुक्त भू अभिलेख मध्य प्रदेश मुख्यालय के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल को पत्र जारी किया था। पत्र में प्रदेश के सभी जिलों के लिए आदेश जारी किया था। इसके बाद कई जिलों में नियमितीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि अन्य बचे हुए जिलों में नियमतिकरण की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित मुख्यालय के कर्मचारी से जुड़ी नियमितीकरण की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार एक सप्ताह के अंदर नियमतिकरण सहित उनकी अन्य मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसकी शुरुआत सामूहिक सीएम हेल्पलाइन शिकायत आंदोलन के जरिए की जाएगी। दूसरे चरण में काम बंद हड़ताल शुरू होगी।
गौरतलब है कि ग्वालियर में भू अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त मुख्यालय है और यहां काम करने वाले सभी स्थाईकर्मी यदि काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे तो प्रदेश भर में राजस्व से जुड़े सभी काम अटक सकते हैं। हालांकि ज्ञापन लेने के बाद राजस्व मंत्री ने जल्द से जल्द उनकी समस्या हल करने का आश्वासन भी दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









