जादू टोने के शक पर अधेड़ को मारपीटकर खिलाया मानव मल
Feb 01 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जादू टोने के शक में एक अधेड़ के साथ ना केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे मानव मल तक खिला दिया गया। घटना जिले के निहोना गांव की है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीडि़त का कहना है कि इन लोगों ने जादू टोना करने का आरोप लगाकर उसके साथ ऐसा अमानवीय कृत्य किया है।
ग्वालियर के अतरी थाना क्षेत्र के निहोना गांव में रहने वाले 55 साल के वीरेंद्र यादव ने एसपी को एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया कि 28 जनवरी की सुबह उसके साथ गांव में रहने वाले श्यामवीर गुर्जर, जनक गुर्जर ने घर में घुसकर मारपीट की। वीरेंद्र के मुताबिक गांव के इन लोगों ने उसे जादू टोना करने का आरोप लगाकर पीटा। घर में घुसकर मारपीट करने के बाद यह लोग उसे बंधक बनाकर अपने साथ खेत पर ले गए।
पीडि़त ने बताया कि यहां गांव में ही रहने वाले राकेश, कल्ला और बंटी नाई ने भी उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उसके मुंह में मानव मल डाल दिया। मुरैना के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी तब जाकर पुलिस ने इस पीडि़त को छुड़ाया। आंतरी थाने में आरोपी श्यामवीर, जनक गुर्जर, राकेश और कल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









