20 सेंटीमीटर साइज का गले का ट्यूमर निकाला, मरीज 15 साल से परेशान था
Feb 01 2024
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में एक्सपर्ट सर्जनों की टीम ने 20 सेंटीमीटर की बड़ी गांठ निकाली है। यह मरीज जनवरी में अस्पताल आए थे, उन्होंने डॉक्टर को बताया कि 15 साल से गर्दन की गठान बढ़ रही है और अब खाने में भी तकलीफ हो रही है।
कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर में सुई की जांच हुई (जिसे एफएनएसी भी कहते हैं), जिसमें ट्यूमर की पहचान की गई; यह साधारण तंबाकू से उत्पन्न होने वाला कैंसर न होकर गर्दन की नसों से उत्पन्न होने वाला एक भिन्न प्रकार का कैंसर था।
डॉक्टर ने इसे निकालना उचित समझा 12 जनवरी 2024 को कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशिष्ट डॉक्टरों डॉ. निधिशा अग्रवाल, डॉ. ओमेंद्र भूषण, डॉ. एसके बंसल, डॉ. सबा अहमद ने ऑपरेशन किया जिसमें बिना किसी कठिनाई और जटिलता के 20 सेंटीमीटर बड़े ट्यूमर को समूचा (बिना फूटे ही) निकाल लिया गया। मरीज अभी स्वस्थ है और आगे की कीमोथेरेपी ले रहा है।
डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने बताते हुए खुशी हो रही है कि कैंसर की जटिल और उच्च दक्षता युक्त ऑपरेशन (अति विशिष्ट सर्जरी) अब हमारे शहर में भी आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









