स्वयं को सेवानिवृत्ति उपरांत सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें: ऋषिकेश मीना

Feb 01 2024

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। 
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर प्रभारी एसपी ऋषिकेश मीना ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, ट्रैवलर बैग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में उप निरीक्षक अनवर शाह, सहायक उप निरीक्षक लालपति जाटव, संजय सक्सैना, रामजीत सिंह, नाथू सिंह सिकरवार, अभिलाख सिंह यादव, बरनाम सिंह, सुषमा मारिया, प्रधान आरक्षक परशुराम कतरोलिया, आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे शामिल हैं।