सुगम यातायात के लिए विभिन्न बाजारों से मदाखलत ने हटाया अतिक्रमण, सामान किया जप्त

Jan 31 2024


ग्वालियर 31 जनवरी - नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया हैमदाखलत अधिकारी  शैलेन्द्र चौहान जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त मदाखलत डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देश के पालन मे सायं कालीन समय पर मदाखलत अमला एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से नाका चंद्रवदनी चौराहा, झांसी रोड सहित मुख्य मार्गांे एवं सडक पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेलां,े सडक रखे चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों एवं रखे सामान व अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। हाथ ठेले एवं सामान इत्यादि जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी.सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही मे ट्रैफिक पुलिस के एसआई  प्रमोद साहू, मदाखलत निरीक्षक  श्रीकांत सेन, मदाखलत दल (पूर्व) एवं ट्रेफिक पुलिस स्टाफ उक्त कार्यवाही में मौजूद रहा।