महापौर डॉ सिकरवार एवं सभापति श्री तोमर ने निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई
Jan 31 2024
ग्वालियर 31 जनवरी - महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ्य रहें तथा उनका भविष्य उज्जवल। उन्होंने जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय देना। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पहुँचाई गई। इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री बृजेश श्रीवास्तव ने किया जलविहार स्थित सभा भवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह के अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने कहा कि सेवा निवृत हो रहे अधिकारी व कर्मचारी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनके अनुभव का लाभ हम निरंतर लेते रहेगें।नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को बंधाई शुभकामनाएं दी। आज सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में परिषद कार्यालय से नरेन्द्र सिंह, सफाई सरंक्षक श्रीमती माया पत्नी सुभाष, नत्थू पुत्र बच्चू आदि शामिल हैं। विदाई समारोह में निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









