सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का मना सांस्कृतिक कार्यक्रम
Jan 29 2024
ग्वालियर। झांसी रोड नाका चंद्रवदनी स्थित सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि कनवर मंगलानी, श्रीमती अर्पणा पाटिल पार्षद वार्ड 58, अवधेश सिंह उप निरीक्षक थाना झांसीरोड व राजेंद्र झा प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार प्रोटेक्शन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया
अतिथियों का स्वागत की बेला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महापौर शोभा सिकरवार का स्वागत श्रीमती योगिता भगत कुशवाहा ने किया अतिथियों के स्वागत उपरांत नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से एक बेहतरीन संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मौजूद अतिथियों एवं प्रांगण में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि इन बच्चों को देखकर हमें अपना बचपन याद आ गया है और अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को कहा कि खूब पढ़ो लगन से पढ़ो और अपने माता-पिता का नाम रोशन करो उन्होंने विद्यालय के फाउंडर काशीराम के विषय में कहा कि उन्होंने बरसों पहले जब यह विद्यालय प्रारंभ किया तो उनका कभी यह उद्देश्य नहीं रहा की व्यवसाय करें उन्होंने अपने क्षेत्र को शिक्षित करने के उद्देश्य यह विद्यालय प्रारंभ किया था और उनके साथ उनके पुत्रगण विद्यालय को और आगे तक ऊंचाइयों पर लेकर पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों ने उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने पूर्व में हुए कंपटीशन में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम उपरांत मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के संचालक भगत सिंह, प्रवीण कुशवाह ने सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









