कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने मेले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

Jan 29 2024

ग्वालियर। मेले में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से अध्य्क्ष हेमलता राव के नेतृत्व में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिसका संचालन  सचिव पूर्णिमा अग्रवाल द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा कोषाध्यक्ष कंचन राव द्वारा तैयार की गई। गांधी शिल्प बाजार (दस्तकारी हाट 2024) में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुति का कार्यक्रम एक अलग ही अनोखे अंदाज में 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर देशभक्ति की थीम पर आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश मुद्गल, विशिष्ट अतिथि महेंद्र भदकारिया, संदीप कुमार पटेल, विकास कुमार, अवतार सिंह, अशोक ठाकुर, हेमंत त्रिवेदी, जगदीश उपाध्याय, सुधीर अग्रवाल, अनुज गुर्जर, फाउंडेशन की टीम से श्रीमती हेमलता राव, श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, सुश्री कंचन राव, ऋषि जैन, श्रीमती नीति जैन, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती कांता शर्मा, मनोज अग्रवाल, डॉक्टर अनिल शर्मा, योगेश अग्रवाल, सुश्री शिवांगी शर्मा, श्रीमती शैली शर्मा, तरुण वर्मा, श्रीमती राधा वर्मा, सोनू समद,  विशाल रस्तोगी, सुश्री कोमल बाथम श्रीमती आशी प्रतिभा दुबे आदि सदस्य उपस्थित थे।