जेयू का सांस्कृतिक दल मेरठ के लिए रवाना

Jan 29 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक दल सोमवार 29 जनवरी को सुबह 9 बजे मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए मेरठ रवाना हुआ। दल को को जेयू के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम 30 जनवरी से 3 फरवरी तक स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में आयोजित होगा। इस अवसर पर छात्रों के साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.जेएन गौतम, निर्देशक विमल वर्मा,कृष्णकांत भार्गव,प्रवीण संखवार,अल्वी,वकार, आदर्श उपस्थित थे।