डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते पुरुस्कार
Jan 29 2024
ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद नया बाजार शाखा द्वारा फन मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्षों का जोरदार सम्मान समारोह का आयोजन जैन छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आदर्श दीवान विशिष्ट अतिथि केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अंगूरी जैन एवं संभाग अध्यक्ष मि_ू जैन, उषा गोधा, निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट कल्पना जैन, संस्था अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंघई, सचिव मनीषी जैन मंचासीन थी।
कार्यक्रम का मंगलाचरण निशि मनी जैन ने नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। स्वागत नृत्य सविता जैन द्वारा किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंघई द्वारा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान पुष्प वर्षा एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
प्रतियोगिता में मटर के नमकीन व्यंजन व पेपर गेम प्रतियोगिता मैं सभी ने बहुत आनंद लिया। सरप्राइज प्रश्न पूछे गए एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। पेपर गेम में प्रथम मधु सिंघई, सैकेंड निधि जैन रहीं। मटर की नमकीन व्यंजन में प्रथम प्रीति जैन एवं द्वितीय शिखा जैन रही, सांत्वना पुरस्कार मोना जैन, राखी जैन एवं प्रीति जैन को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन निधि ने किया। कार्यक्रम में संयोजिका निशि मनी जैन, सविता जैन, नेहा सिंघई, साधना जैन, प्रीति जैन एवं नीतू जैन थी। आभार सचिव मनीषी ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









