सुरेश प्रजापति प्रगतिशील प्रजापति सभा के अध्यक्ष चुने गए

Jan 29 2024

ग्वालियर। प्रगतिशील प्रजापति सभा के चुनाव स्टेडियम के पास स्थित प्रजापति छात्रावास में संपन्न हुए। इस अवसर पर सुरेश प्रजापति अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए। प्रगतिशील प्रजापति सभा के चुनाव ओमप्रकाश प्रजापति की देखरेख में संपन्न हुए। 
प्रगतिशील प्रजापति सभा की कमल प्रजापति उपाध्यक्ष पद पर मतदान में निर्वाचित घोषित हुए। शेष कार्यकारिणी के सदस्यों में वेदप्रकाश सुजेनिया सचिव, भालचंद्र प्रजापति उपसचिव, जगमोहन प्रजापति कोषाध्यक्ष, राजकुमार प्रजापति पुस्तकालय मंत्री, बल्ले प्रजापति क्रीड़ा मंत्री, चंद्रभान प्रजापति शिक्षा मंत्री, तथा सटोलाराम प्रजापति को प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित चुने गए।