अग्रवाल नारी शक्ति फाउंडेशन की कश्मीर की कली थीम पर फन पार्टी सम्पन्न हुई

Jan 29 2024

ग्वालियर। अग्रवाल नारी शक्ति फाउंडेशन की ओर से होटल रॉयल इन सिटी सेंटर में फन पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कश्मीर की कली थीम पर कश्मीरी वेशभूषा के साथ विभिन्न गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेनू मंगल, संस्थापक सदस्य शशि गर्ग, रुचि मित्तल एवं सीमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि पैड वुमन फाउंडेशन की संस्थापिका किरण वाजपेई विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में महिलाओं के विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन शशि गर्ग ने किया एवं संयोजिकाएं दीपिका मित्तल व नीतू अग्रवाल रहीं।
कश्मीर थीम पर महिलाओ ने कश्मीर सॉन्ग किया डांस
फन पार्टी में कश्मीर की थीम पर महिलाओ ने कश्मीर की कली हूँ में, मुझसे न रूठो बाबुजी मुरझा गई तो फिर ना मिलूंगी...इशारों इशारों में दिल लेने वाले बता ये हुनर तूने सीखा कहाँ से..बुमब्रो बुमब्रो श्याम रंग बुमब्रो आये हो किस बगिया से...गानों पर डांस किया। कश्मीर थीम पर कपटीशन रखा गया। जिसमे महिलाएं कश्मीर की काली, ओर अन्य फैशन में आई।
फन पार्टी में पंक्चुलिटी में राधा अग्रवाल प्रथम रही। वही कश्मीरी थीम में  शालिनी, अंजुला, शिखा, ऋचा एवं रश्मी रही। वही शहर का नाम बताओ प्रतियोगिता में विजेता अनु अग्रवाल व संगीता गोयल थी। इसकी टोपी उसके सर में सीमा बंसल और स्वाति सिंघल विजेता रहीं। वही अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिताओं में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मान किया।