कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने डॉ सतीश सिकरवार को ग्वालियर लोकसभा का टिकट दिए जाने की मांग की

Jan 29 2024

ग्वालियर। बैजाताल पर शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी व जिला अध्यक्ष जीतू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ग्वालियर के चहूंमुखी विकास के लिए ओर कईं बरसों से ग्वालियर लोकसभा सीट पर काबिज भाजपा का किला ढहाने के लिए आगामी होने बाले लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से डॉ. सतीश सिंह सिकरवार को ग्वालियर से कांग्रेस लोक सभा प्रत्याशी बनायें जाने की मांग की है। 
मांग करने बालो में प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह, जिला सचिव मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, अशोक रजक, राजीव दीक्षित, बासुदेव किरार, राजेन्द्र माहोर, आनंद पंडित, धर्मेन्द्र भूरिया, राजू खान, रामदास रजक, बंटी श्रीवास आदि ने मांग की है।