प्रॉपर्टी डीलर के परिवार ने तीनों के शव रखकर जाम लगाया, आरोपी का घर गिराने की मांग
Jan 29 2024
ग्वालियर। प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी और बेटे का शव रखकर परिवार ने जाम लगा दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे यह जाम मुरार के बारादरी चौराहे पर लगाया गया। परिजन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी का मकान तोडऩे की मांग कर रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड नोट में जिस देवेंद्र पाठक का जिक्र किया है, वह परिवार समेत घर से गायब है। परिजन भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा कौन सा राज था, जिसका प्रॉपर्टी डीलर जिक्र तक नहीं कर सके। सिर्फ इतना लिखा कि बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है। देवेंद्र को कड़ी सजा दी जाए।
प्रॉपर्टी डीलर जीतू उर्फ जितेंद्र झा (50), पत्नी त्रिवेणी झा (47) और बेटा अचल झा (17) के शव गत रविवार सुबह उनके मकान में फांसी पर मिले थे। त्रिवेणी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शाहबाज स्कूल में प्रिंसिपल थीं। पुलिस का शुरुआती जांच में मानना है कि परिवार ने सुसाइड किया है।
एक पेज के सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी डीलर ने लिखा कि मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार देवेंद्र है। यह कोई आत्महत्या नहीं है। देवेंद्र साक्षी अपार्टमेंट के सामने कॉलोनी में रहता है। मेरे बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है, इसलिए उसने फांसी लगा ली। मेरा सिर्फ यह अनुरोध है कि देवेंद्र को कड़ी सजा दी जाए।
पुलिस जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड नोट फांसी लगाने से पहले और हाथ की नस काटने के बाद लिखा है, क्योंकि कागज पर सबसे नीचे ब्लड लगा है। बताया जाता है कि दो दिन से प्रॉपर्टी डीलर का परिवार तनाव में था। तनाव इतना था कि घर के बाहर से दो दिन के अखबार भी नहीं उठाए गए थे। एक्टिवा पर दूध के पाउच भी टंगे थे। यहां तक कि किसी ने खाना तक नहीं खाया था। पुलिस को किचन में रोटी के डिब्बे में रोटियां और सब्जी रखी मिली हैं। किचन में शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं। दोनों में थोड़ी-थोड़ी शराब है।
संदेही देवेंद्र पाठक परिवार समेत गायब
सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी डीलर ने जिस देवेंद्र पाठक उर्फ बैटल का नाम लिखा है, वह खुद भी प्रॉपर्टी डीलर है। वह एक किलोमीटर की दूरी पर साक्षी अपार्टमेंट के सामने स्थित कॉलोनी में रहता है। संदेही देवेंद्र पाठक का नाम करीब 20 साल पहले एक हत्याकांड में आया था, लेकिन बाद में भूमिका नहीं सामने आने पर बाहर भी हो गया था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला है। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो देवेंद्र पत्नी, बच्चों समेत गायब है। पुलिस उसके छोटे भाई के घर पहुंची, तो उसके घर पर भी कोई नहीं मिला।
पुलिस ने तीनों के मोबाइल भी निगरानी में लिए हैं। उनकी भी फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। पुलिस पता लगा रही है कि ऐसा क्या राज था, जिससे पढ़ा-लिखा परिवार ऐसे घुट रहा था कि जान तक दे दी, लेकिन उस राज का जिक्र दिल में दफन रहने दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस को एक बात और खटक रही है। सुसाइड नोट में ‘मेरे बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है, यह बात भी समझ नहीं आ रही। ‘इन्होंने’ का मतलब आरोपी एक से ज्यादा भी हो सकते हैं। इसी को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









