जिला विधिक सहायता अधिकारी ने सपत्नीक रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस

Jan 28 2024

ग्वालियर। जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा एवं उनकी सहधर्मिणी श्रीमती महिमा शर्मा ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान जयारोग्य चिकित्सालय की ब्लड बैंक में जाकर किया। जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने 46वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती महिमा शर्मा ने दूसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान किया।
 श्रीमती शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला रक्तदान किया था। रक्तदान के महत्व के बारे में शर्मा दंपति ने बताया कि रक्त ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसका निर्माण अभी तक हमारा विज्ञान भी नहीं कर पाया है, इसलिए रक्त अभाव में लोगों की जान बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान ही वह माध्यम है जिससे हम रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और जन रक्षा के कार्य में सम्मिलित होना चाहिए। स्वैच्छिक रक्तदान करना भी एक तरह से राष्ट्रीय धर्म का निर्वहन करना है इसलिए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान करना हमारे लिए एक सुखद अनुभूति है।