इंदरगंज चौराहा पर मनाया गया गणतंत्र दिवस

Jan 28 2024

ग्वालियर। गालव डिस्ट्रीयूटर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा जनरल स्टोर इंदरगंज चौराहे पर विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, चेम्बर अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के द्वारा झंडा बंदन किया गया।
 इस अवसर पर आजादी के दीवाने क्रांतिकारी स्व. गिरधारी सिंह सैनानी की गाथा नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसके रचयिता लेखक उनके पुत्र कमल सिंह सैनानी है और पोत्र अदित्य सैनानी भी सामाजिक कार्य मे सक्रिय रहते है। 
मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा गालव डिस्ट्रीयूटर वेल्फेयर एसोसिएशन के कार्यो पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, शिवमोहन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सजीव अग्रवाल, अनुप साहु, मयुर गर्ग, भूपेंद्र श्रीवास्तव, संजय सप्रा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।